केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2022 | Kedndriya Vidyalaya Admission Form Online
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म केंद्र विद्यालय संगठन द्वारा जारी कर दिये गए हैं नोटिफिकेशन्स और गाइडलाइन्स आप केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन्स और गाइडलाइन्स में एडमिशन से सम्बंधित निर्देश दिए जायेंगे, हर वर्ष इनमे कुछ न कुछ बदलाव किया जाता है, जिसके माध्यम से बच्चे एडमिशन ले पाएंगे। केंद्र विद्यालय में 15% SC और 7.5% सीटें ST वाले बच्चों के लिए पहले से आरक्षित कर दी जाती है। 28 फ़रवरी 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है और 21 मार्च 2022 को एडमिशन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। जो विधार्थी कक्षा 11 में लेना चाहते है वह अपने 10वी कक्षा के बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद ही एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकेंगे। KV एडमिशन 2022 हेतू कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के एडमिशन फॉर्म जल्द ही केंद्र विद्यालय संगठन द्वारा जल्द इशू(जारी) कर दिए जायेंगे आवेदक ऑनलाइन फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से भर सकते है। KVS ऑफिसियल पोर्टल के जरिये अभिभावक अपने बच्चों के लिए एडमिशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है,आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।
इससे सम्बंधित जानकारी जैसे: केंद्र विद्यालय आवेदन पात्रता, जरुरी दस्तावेज क्या होंगे, केंद्र विद्यालय एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, KVS online admission form लॉगिन प्रक्रिया, एडमिशन आयु मानदंड, रिज़र्व सीट आदि जानने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2022
यह तो आप जानते ही है, कि केंद्रीय विद्यालय संगठन एक बहुत ही प्रमुख संगठन है, देश में कुल 1245 और विदेश में 3 स्कूल KV स्कूल है। यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत केंद्र सरकारी स्कूलों की एक विशेष प्रणाली है। जिसके माध्यम से बच्चे केंद्र विद्यालय में दाखिला ले सकते है। सभी कक्षाओं की एडमिशन प्रक्रिया अलग आयोजित की जाती है। जब भी इसकी एडमिशन प्रोसेस पूरी हो जाएगी उसके बाद सिलेक्टेड बच्चों की लिस्ट जारी हो जाएगी। यदि एक बार प्रवेश तिथि समाप्त हो गयी तो तो उसके बाद कोई भी प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
संगठन नाम - केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2022
प्रक्रिया - ऑनलाइन मोड
विभाग - एजुकेशन डिपार्टमेंट
कक्षा - 1 से 11
भाषा - हिंदी और इंग्लिश
रजिस्ट्रेशन तारीख - 28 फ़रवरी 2022
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - सूचित किया जायेगा
आधिकारिक वेबसाइट - http://kvsangathan.nic.in
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2022 | Kedndriya Vidyalaya Admission Form Online
KVS online admission form पात्रता
अगर आप भी केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन लेना चाहते है तो आप को दिए गए निर्देशों के अनुसार इसकी पात्रता जाननी होगी जिसके बाद आप आसानी से आवेदन फॉर्म भरके दाखिला ले सकते है।
इसके अंतर्गत विदेशी नागरिको के बच्चे व भारतीय बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
कक्षा 2 और 11वी के छात्र सीधा एडमिशन ले सकते है।
यदि आप कक्षा 10वी व 12वी में एडमिशन लेना चाहते है तो आप के उससे पहले वाली कक्षा में 55% से पास होना बहुत जरुरी है।
छात्र ने कक्षा 9 की परीक्षा में 6.5 CGPA से उत्तीण किया हो।
विद्यार्थी कक्षा 11 हेतू तभी एडमिशन कर सकते है जब उनका 10वी का परिणाम घोषित हो जायेगा।
सीबीएसई बोर्ड से पढ़ने वाले विद्यार्थी इसके पात्र है।
केवीएस प्रवेश के लिए कौन आवेदन कर सकता है
इन लोगो के बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है:
1. आपको बता दें की केंद्र विद्यालयों के लिए पहले एडमिशन उन बच्चों को मिलता है जिनके माता पिता केंद्र सरकारी कर्मचारी हो, सेना से रिटायर हो गए हो, EX-SERVICEMN हो, या जो विदेश में रह रहे एम्प्लाइज के बच्चों हो उन्हें पहले सेलेक्ट किया जाता है
2. जो लोग देश में HIGH ORGANISATION(संस्थानों) में काम कर रहे है उन कर्मचारियों को भी पहले प्रेफरेंस दिया जाता है।
3. देश में रह रहे बहार विदेश के लोग जो सरकारी कामो के लिए यही होंगे और जिन बच्चों के माता पिता राज्य सरकार कार्यालयों में कार्य कर रहे होंगे।
4. चौथी प्राथमिकता सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा को दी गयी है (यानि वैसे तो कक्षा 2 से 8 तक एडमिशन श्रेणी के अनुसार होता है यदि सीट खाली होती है तो हर श्रेणी में लाटरी सिस्टम का उपयोग किया जाता है जिसमे कक्षा 6 के लिए एकल बालिका कोटा शामिल किया गया है)
5. वह कर्मचारी जो निजी(PRIVATE) और स्वरोजगार (SELF EMPLOYED) वाले व्यक्तियों के बच्चों को दी जाती है।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन तिथियां
कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने कि तिथि 24 फ़रवरी 2022
कक्षा -1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 फरवरी 2022
कक्षा 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022
कक्षा -1 के लिए प्रवेश सूची 25 मार्च 2022
कक्षा- II तथा अन्य कक्षा के लिए पंजीकरण (कक्षा- XI को छोड़कर)
8 अप्रैल से 16 अप्रैल 2022 तक
कक्षा- II व आगे की कक्षा के लिए सूची का प्रदर्शन 21 अप्रैल 2022
कक्षा-दो व आगे की कक्षा में प्रवेश 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2022 तक
प्रवेश की अंतिम तिथि (ग्यारहवीं को छोड़कर) 30 जून 2022
केवल KV छात्र के लिए: कक्षा- XI के लिए पंजीकरण
कक्षा 10 बोर्ड परिणाम घोषित होने के 1 सप्ताह बाद
केवल KV छात्र के लिए: चयन सूची की घोषणा और कक्षा- XI के लिए प्रवेश
दसवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित होने के 2 सप्ताह के भीतर
गैर केवी छात्रों के लिए: पंजीकरण, कक्षा 11 में प्रवेश
केवल अगर कक्षा 11 में केवी के छात्रों के प्रवेश के बाद सीट खाली रहती है
कक्षा- XI में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि
सीबीएसई 10 वीं रिजल्ट जारी होने के 30 दिन बाद
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन हेतु जरुरी दस्तावेज
आवेदक को आवेदन करने के लिए डाक्यूमेंट्स का होना बहुत जरुरी है एडमिशन लेने के लिए दस्तावेज इस प्रकार से है:
1. स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना
2. आधार कार्ड
3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य
5. विकलांगता सर्टिफिकेट (जो भी बच्चे विकलांग हो)
6. कक्षा 1 में एडमिशन ले रहे बच्चे के लिए ऑथॉरिज़ेड अथॉरिटी से जारी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
7. जो भी अभिभावक सेना से जुड़े है उनका रिटायर होने का सर्टिफिकेट
8. SC/ST, पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए जातिप्रमाण पत्र
9. जिन छात्रों के माता पिता KV संघठन में काम कर रहे है उनके सम्बन्ध होने का सर्टिफिकेट अनिवार्य
KV एडमिशन रिज़र्व सीटें
एसटी (Scheduled ट्राइब )- 7.5%
एससी (Scheduled caste)- 15%
गरीब परिवार के छात्र- 25%
विकलांग छात्र- 3%
केंद्रीय विद्यालय रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
हम आपको KVS online admission form भरने की प्रक्रिया बताने जा रहे है जिससे छात्र एडमिशन हेतु आवेदन कर सकते है:
1. आपको सबसे पहले KV संगठन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
2. जिसके बाद आपके सामने इस तरह का होम पेज दिखाई देगा।
3. होम पेज पर आवेदक नया पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. अब आपको नए पेज पर इंस्ट्रक्शंस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
5. अब आपको बैक टू इंस्ट्रक्शंस के ऑप्शंस पर क्लिक करना है।
6. नए पेज पर आपको दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
7. अब आप प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
8. नए पेज पर आपके न्यू रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जायेगा, यहाँ आपको सभी जानकारियों को भरना है।
9. इसके बाद रजिस्टर पर क्लिक कर दे, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको OTP(वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
10. अब OTP को दिए गए बॉक्स में भरें।
11. आप पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट भी कर सकते है जिसके लिए आप प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
12. यहाँ आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आपको बता देते है की कक्षा 2 उसके ऊपर की क्लासेज का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। वह छात्र जो दसवीं की परीक्षा में उत्तीण हो जायेंगे वह 11वी कक्षा हेतू एडमिशन परिणाम आने के 10 दिन बाद रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जब भी एडमिशन हेतू आवेदन फॉर्म भरें जायेंगे आप इन्ही स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते है।
केवी आवेदन फॉर्म भरने हेतू लॉगिन प्रक्रिया
1. लॉगिन करने के लिए आप केंद्र विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. जिसके बाद आपके सामने इस तरह का होम पेज दिखाई देगा।
3. होम पेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आप क्लिक करें।
4. लॉगिन करने के लिए लॉगिन कोड, बचे की जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
6. यहाँ आप पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारियों को सावधानी से भरें।
7. अब सबमिट एप्लीकेशन पर क्लिक कर दें।
8. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल में आये OTP को भरें और VERIFY OTP पर क्लिक कर दें।
9. अब आप अपना आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले जो आपके भविष्य हेतु काम आएगा।
अगर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में किसी भी प्रकार का अवकाश होगा तो अगला दिन आवेदन फॉर्म भरने के लिए मान्य होगा।
KV Admission 2022 मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
होम पेज पर आप चेक एप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब आपको अपना लॉगिन कोड, डेट ऑफ़ बर्थ, मोबाइल नंबर, और कैप्चा कोड को भरकर SIGN IN करना है।
जिसके बाद छात्र अपने एडमिशन का स्टेटस ऑनलाइन माध्यम द्वारा देख पाएंगे।
केवी एडमिशन फीस स्ट्रक्चर
एडमिशन फीस
1.
केंद्र विद्यालय एडमिशन फीस
25 रुपये
2.
री-एडमिशन फीस
100 रुपये
टूशन फीस
1.
कक्षा 9(लड़के)
200 रुपये
2.
क्लास 11,12 के लड़के (कॉमर्स और ह्यूमन स्ट्रीम )
300 रुपये
3.
कक्षा 11, 12
400 रुपये
कंप्यूटर फंड
1.
कक्षा 3 (कंप्यूटर)
100 रुपये
2.
कंप्यूटर साइंस(ऐच्छिक सब्जेक्ट)+2
150 रुपये
3.
क्लास 1-12 तक स्कूल डेवलपमेंट फण्ड
500 रुपये
केंद्र विद्यालय एडमिशन आयु मानदंड
KV में एडमिशन लेने के लिए केंद्र विद्यालय संगठन बोर्ड ने आयु सीमा निर्धारित की है। शिक्षा हेतू कक्षा 1 में एडमिशन ले रहे बच्चे की उम्र 31 मार्च को 5 साल तक होनी जरुरी है।
कक्षा 1 के लिए आयु 6 साल से 8 साल होनी चाहिए
कक्षा 2 के लिए आयु 6 साल से 8 साल होनी चाहिए
कक्षा 3 के लिए 7 साल से 9 साल होनी चाहिए
कक्षा 4 के लिए आयु 8 साल से 10 साल होनी चाहिए
कक्षा 5 के आयु 9 साल से 11 साल होनी चाहिए
कक्षा 6 के आयु 10 साल से 12 साल होनी चाहिए
कक्षा 7 के लिए आयु 11 साल से 13 साल होनी चाहिए
कक्षा 8 के लिए आयु 12 साल से 14 साल होनी चाहिए
कक्षा 9 के लिए आयु 13 साल से 15 साल होनी चाहिए
कक्षा 10 के लिएआयु 11 साल से 16 साल होनी चाहिए
कक्षा 11 के लिए कोई भी आयु सीमा को निर्धारित नहीं की गयी है
कक्षा 12 के लिए कोई भी आयु सीमा को निर्धारित नहीं की गयी है
KV Admission 2022 जुड़े प्रश्न/ उत्तर
कक्षा 1 में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की आयु क्या होनी चाहिए?
कक्षा 1 में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की आयु 5 साल से 7 साल तक की होनी जरुरी है तभी वह इसका आवेदन कर सकते है।
केंद्रीय विद्यालय में क्लास 11 में एडमिशन लेने की पात्रता क्या है?
जिन बच्चों ने ह्यूमन स्ट्रीम से सभी सब्जेक्ट्स में 60% एवं कॉमर्स स्ट्रीम में 55% मार्क्स प्राप्त किये होंगे।
क्लास 1 और 2 के एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जायेगा?
क्लास 1 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए 28 फ़रवरी 2022 है और क्लास 2 के लिए 8 अप्रैल से फॉर्म भरे जायेंगे।
KV में किस प्रकार से एडमिशन लिया जा सकता है?
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए प्रेफरेंस के अनुसार एडमिशन प्राप्त होता है, कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है और मेरिट लिस्ट आने के बाद ही एडमिशन प्राप्त होता है और कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लेने के लिए 10 बोर्ड का परिणाम घोषित होने तक का इंतजार किया जाता है।
SC/ST/विकलांग /और गरीब परिवार के लोगो के लिए कितने परसेंट की सीटें रिज़र्व की गयी है?
SC/ST/विकलांग /और गरीब परिवार के छात्रों के लिए रिज़र्व सीटें इस प्रकार से है:
SC- 15%, ST-7.5%, विकलांग- 3%, गरीब परिवार के छात्र-25%
केंद्रीय विद्यालय में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या है?
आप रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते है।
यदि आप KV एडमिशन फॉर्म समय से नहीं भर पाए तो इसके लिए क्या करें?
अगर आप KV एडमिशन आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए है तो केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मई या जून के महीने में खाली सीटों का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है आप तब आवेदन कर सकते है।
क्या केंद्रीय विद्यालय का आवेदन फॉर्म भरते समय कोई भुगतान शुल्क देना होगा?
जी नहीं, केंद्रीय विद्यालय का आवेदन फॉर्म भरते समय कोई भुगतान शुल्क नहीं देना होगा, आप ऑफलाइन से या ऑनलाइन माध्यम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते है।
कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में उत्तीण होने के लिए कितने अंक प्राप्त करने होंगे?
कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में उत्तीण होने के लिए जनरल वर्ग के लिए 33% और SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों को 25% अंक लाने होंगे।
हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको एडमिशन से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी जाननी है तो आप हमारे द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी व अपने प्रश्न पूछ सकते है और आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी संपर्क करें के ऑप्शन में क्लिक करके किसी भी अधिकारी से संपर्क कर सकते है
हेल्पलाइन नंबर
011-26858570
011-26512579
ईमेल एड्रेस
Kvs.commissioner@gmail.com
पता
केंद्र विद्यालय संगठन
18 औधोगिक सहीद जीत सिंह मार्ग
न्यू दिल्ली-110016
Comments
Post a Comment